रामटोरिया विद्यालय में विकास की नई पहचान — पेवर ब्लॉक से निखरा स्कूल परिसर, बच्चों और ग्रामीणों ने जताया आभार

रामटोरिया विद्यालय में विकास की नई पहचान — पेवर ब्लॉक से निखरा स्कूल परिसर, बच्चों और ग्रामीणों ने जताया आभार

Ramtoria School celebrates its new development: Paver blocks enhance the school campus, and children and villagers express their gratitude. बड़ा मलहरा। ग्राम पंचायत रामटोरिया में इन दिनों विकास कार्यों की गूंज है। जनपद पंचायत की सीमा में स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामटोरिया के परिसर में बस स्टैंड के पास पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य तेज़ी से जारी है। इस कार्य की गुणवत्ता और सुंदरता की चारों ओर सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले हल्की सी बारिश में ही स्कूल परिसर कीचड़ से भर जाता था। बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। इस समस्या को बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमति खेमाबाई अहिरवार के सामने रखा था। बच्चों की बात को गंभीरता से लेते हुए श्रीमति खेमाबाई अहिरवार ने इस मुद्दे को ज़िला पंचायत की बैठक में प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद यह कार्य मंजूर हुआ। अब बीते 5-6 दिनों से विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य लगातार चल रहा है। आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है और परिसर अब स्वच्छ, आकर्षक और व्यवस्थित दिखने लगा है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और ग्रामीणों ने कहा कि इस काम से विद्यालय की सुंदरता और उपयोगिता दोनों बढ़ गई हैं। बारिश में अब बच्चों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। छात्रों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमति खेमाबाई अहिरवार और ग्राम पंचायत रामटोरिया की सरपंच श्रीमति बबली आदिवासी का धन्यवाद किया। “अब हमारा स्कूल शहरों की तरह सुंदर लग रहा है, और बारिश में फिसलने की चिंता भी नहीं रहेगी।” — छात्रों ने खुशी जाहिर की। इस पहल ने न केवल बच्चों की परेशानी दूर की है बल्कि ग्राम पंचायत रामटोरिया को एक आदर्श पंचायत के रूप में पहचान भी दिलाई है। MP SAMWADmpsamwad.in

कक्षा में अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक सस्पेंड, छात्राओं की शिकायत पर एफआईआर

Teacher suspended for showing pornographic videos in class, FIR lodged on girl students’ complaint भिंड। भिंड में एक शिक्षक पर क्लास में छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। छात्राओं ने उस पर आपत्तिजनक हरकतें करने का भी आरोप लगाया। मामला देहात थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है।तीन छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर रामेंद्र सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।छात्राओं ने बताया कि शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था और अनुचित व्यवहार करता था। छात्राओं ने जब घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उन्हें धमकाया। डर के कारण छात्राएं कई दिनों तक स्कूल नहीं गईं। छात्राओं के स्कूल न जाने पर परिजन ने पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। परिजन पहले स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वे छात्राओं को लेकर देहात थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कक्षा 8वीं की एक छात्रा को फरियादी बनाया है। पुलिस ने स्कूल स्टाफ और प्रबंधन से भी जानकारी ली।भिण्ड देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। MP SAMWADmpsamwad.in