बाबा साहब अंबेडकर को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी का शाजापुर में विरोध

बाबा साहब अंबेडकर को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी का शाजापुर में विरोध

Protest in Shajapur against the indecent remarks made about Baba Saheb Ambedkar शाजापुर। शाजापुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया के माध्यम से की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया। पार्टी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। बहुजन समाज पार्टी ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पार्टी का कहना है कि ऐसा करने से भविष्य में कोई भी व्यक्ति संविधान निर्माता के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने का साहस नहीं कर पाएगा। MP SAMWADmpsamwad.in