जिला अस्पताल में में 4 शव वाहन खड़े थे, लेकिन शव नहीं ले गए, मज़बूरी में रुपये देकर निजी एम्बुलेंस करनी पड़ी

There were four hearse vehicles parked at the district hospital, but they couldn’t take the bodies. We were forced to pay money and hire a private ambulance. देवास। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वास्थ्य सुविधा की गरीबों तक पहुँच होने के लाख दावे करें, लेकिन जमीन पर वह सच्चाई झूठी साबित हो रही है। ऐसा ही मामला देवास जिला अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस की बड़ी लापरवाही का सामने आया है। जहाँ मृतक के परिजन शव ले जाने के लिए घंटो एम्बुलेंस की रह ताकते रहे, लेकिन जिला अस्पताल परिसर में रखी 4 एम्बुलेंस में से एक भी नहीं आई। सूत्र बताते हैं की चारों ड्राइवर एक चाय की दुकान पर बैठकर यह सब अनजान बनकर देखते रहे और परिजन बिलखते रहे। जिले के बरोठा थाना इलाके के सिरोल्या गांव में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार को जिला अस्पताल में बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाने के लिए परिजन को करीब दो घंटे तक शव वाहन नहीं मिला। हैरानी की बात ये है कि उस वक्त अस्पताल में 4 शव वाहन खड़े थे, लेकिन फिर भी परिजन को कार से बुजुर्ग का शव घर ले जाना पड़ा। इस दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य ने दुखी मन से दोषियों पर कार्रवाई करने और शव वाहन सेवा बंद करने की मांग प्रशासन और सरकार से की है।शव वाहन के लिए परेशान होते रहे परिजन जानकारी के अनुसार बरोठा निवासी बुजुर्ग प्रकाश मंडलोई ने बुधवार शाम खेत पर फांसी लगा ली थी। इसके बाद बरोठा पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। गुरुवार सुबह पीएम के बाद परिजन शव वाहन के लिए परेशान होते नजर आए। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में 4 शव वाहन है और उस समय शव वाहन खड़े भी थे, लेकिन ड्राइवर नहीं होने से मृतक के परिजन परेशान होते रहे। मृतक के भतीजे राकेश मंडलोई ने बताया हमने 108 पर सूचना दी, लेकिन दो घंटे तक कभी 10 मिनट तो कभी 15 मिनट में आने की बात कहते रहे, लेकिन कोई नहीं आया।मृतक के परिजन बोले- बंद कर दें ये व्यवस्था रोते हुए राकेश ने कहा कि मैं प्रदेश के मुखिया से निवेदन करता हूं कि गरीब लोगों को यह व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। एक घंटे से हम परेशान हैं। परिजन घर पर रो रहे हैं, लेकिन 108 एम्बुलेंस आने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि यह व्यवस्था बंद कर दी जाए। कलेक्टर से निवेदन है कि इन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर मामले में आरएमओ डॉ अजय पटेल ने बताया संबंधित कंपनी के को ऑर्डिनेटर को शोकांत नोटिस जारी किया गया है। MP SAMWADmpsamwad.in

ज्ञान के मंदिर को शर्मशार करने वाला टीचर निलंबित

ज्ञान के मंदिर को शर्मशार करने वाला टीचर निलंबित

Teacher suspended for bringing shame to the temple of knowledge देवास/ उदयनगर ! उदयनगर संकुल के शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला बिसाली के शिक्षा के मन्दिर को शर्म सार करने वाला अश्लील वीडियो वाइरल होने के बाद सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया और एक जांच दल को भेजकर जांच करवाई तो वहां स्थानीय लोगो ने वीडियो के बारे में बताया कि यह वीडियो शिक्षक विक्रम कदम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का ही है, स्पष्ठ रूप से ग्रामीण जनो एव जांच दल में आये बीईओ नरेश प्रताप सिंह, संकुल प्राचार्य कन्हैयालाल परमार,ब्लाक समन्वयक सुभाष मालवीय,जनशिक्षा केंद्र प्रभारी कल्याण सिंह बुंदेला, जनशिक्षक महेश पालीवाल, दीपक सोलंकी ने वायरल वीडियो का मोके व स्कूल परिसर का अवलोकन कर स्पष्ठ रूप से कहा कि दोनो वायरल वीडियो विक्रम कदम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के ही है ,जो कि शिक्षा के मंदिर व शिक्षक जगत को शर्म सार कर देने वाली घटना हैऐसे कृत्य माफी के लायक नही हैग्रामीण जनो एव सरपंच आलावा ने अधिकारियों से इस विषय मे चर्चा कर लिखित में देकर कहा कि दोनों को यहां से हटाया जाए जो कि इस प्रकार के कृत्य बच्चो की मानसिकता पर बुरे असर डालते हैसाथ ही यहां पर नए शिक्षक की व्यवस्था की जाए वही आंगनवाड़ी सुपर वायजर उषा पण्डिया का कहना है कि आंगनवाड़ी झिरी मोहल्ला की कार्यकर्ता का आपत्तिजनक वीडियो के बारे मे पत्र जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा हैस्पष्टीकरण आने पर जो भी उचित कार्यवाही होगी कि जाएगी कथनबीईओ नरेश प्रताप सिंहवरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर अखबारों में प्रकाशित खबर की जांच में आये थे व जो की पूरी खबर व वायरल वीडियो सही पाया गया जिसका प्रतिवेदन बना कर वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे शिक्षक विक्रम कदम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैनिलंबित शिक्षक ने थाने पर आवेदन देकर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ओर कहा है कि यह वीडियो AI से बनाया हुआ है । इसकी जांच करवाई जाए MP SAMWADmpsamwad.in