Cleaning scam in Gram Panchayat, misuse of government funds, fake bills worth lakhs on Panchayat Darpan
- सरपंच की मनमानी बानी ग्रामीणों के लिए आफत गंदे कचरे से घिरा समशान सफाई के नाम पे लग रहे लाखो के बिल बिना रस्ते के समशान खुद कह रहा भ्रस्टाचार की कहानी
- ग्रामीण बोले – “सरपंच की तानाशाही और सचिव की मनमानी से गांव की हालत बदहाल”, पंचायत दर्पण एप पर फर्जी बिलों का खुलासा, अधिकारी भी कर रहे लापरवाही
जबलपुर जिले की पाटन तहसील के ग्राम पंचायत गुरु पिपरिया बनी में भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का ऐसा खेल चल रहा है कि ग्रामीण विकास तो दूर, अब तो मृतकों के अंतिम संस्कार तक के लिए रास्ता नहीं बचा है। सफाई के नाम पर लाखों रुपए के बिल पंचायत दर्पण एप पर लगाए जा रहे हैं, जबकि गांव गंदगी से अटा पड़ा है।

जबलपुर ( जितेंद्र श्रीवास्तव )। पाटन तहसील के ग्राम पंचायत गुरु पिपरिया बनी में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में समशान तक जाने के लिए आज तक कोई पक्का रास्ता नहीं बना। लोग मजबूरी में गिरते-पड़ते मुर्दों को समशान तक ले जाते हैं। इतना ही नहीं, किसी की मौत होने पर परिजन शोक मनाने के बजाय पहले समशान की सफाई करने में लग जाते हैं।
ग्रामीण ज्ञानू शर्मा ने बताया कि सरपंच सफाई के नाम पर लाखों रुपये निकाल चुका है, पर गांव में सफाई का नामोनिशान नहीं है। पंचायत दर्पण एप पर जब ग्रामीणों ने निगरानी की तो पता चला कि सफाई और निर्माण कार्यों के नाम पर कई फर्जी बिल डाले गए हैं। कई बिल तो सरपंच के परिवार के नाम पर ही निकले हुए हैं।
ग्रामीण दीपक शर्मा ने कहा कि पंचायत भवन पर जब ग्रामीण पहुंचे तो न तो कोई सरकारी कर्मचारी मिला और न ही लैपटॉप या फोटो कॉपी मशीन जैसे आवश्यक उपकरण। ग्रामीणों का आरोप है कि कई सामान सचिव और सहायक सचिव अपने घर ले गए हैं। गांव में कोई काम बिना रिश्वत के नहीं होता।
सहायक सचिव पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, राशन कार्ड बनवाने के लिए उन्हें 24 किलोमीटर दूर पाटन तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। सचिव और सहायक सचिव काम में टालमटोल करते हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ग्रामीणों को धमकी दी जाती है कि “अब काम नहीं होगा क्योंकि शिकायत की है।”
युवा भाजपा कार्यकर्ता राज, जो इसी गांव के निवासी हैं, ने बताया कि पंचायत दर्पण एप पर अपलोड किए गए कई बिलों के नंबर गलत हैं। गांव के विकास कार्य सिर्फ कागजों में दिखाए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर गंदगी, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आलम है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत परिसर में “सरपंच तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गईं, तो वे जनसुनवाई में जाकर सीधे कलेक्टर के सामने धरना देंगे।
इस मौके पर ग्रामीण पुष्पराज पांच, ज्ञानू शर्मा, दीपक, विकास, महिंद्र, मोहित, राजेश, रवि, सुरेश, रक्कू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास तभी संभव है जब भ्रष्ट अधिकारियों और सरपंच के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
जबलपुर पंचायत भ्रष्टाचार, गुरु पिपरिया ग्राम पंचायत खबर, पाटन तहसील पंचायत घोटाला, जबलपुर सरपंच-सचिव विवाद, पंचायत दर्पण फर्जी बिल, मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास भ्रष्टाचार, जबलपुर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन
Hacklink Panel buyhacklink.com add free hacklink buyhacklink.com http://www.uskudarsukacagi.ipektesisat.com
Buy Hacklink buyhacklink.com en ucuz hacklink buyhacklink.com https://www.uskudarsukacagi.ipektesisat.com